हेल्लो दोस्तों, इस लेख में हम पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) योजना (Post Office Fixed Deposit scheme in hindi) के बारे में जानेंगे।
पोस्ट ऑफिस भारत में एक बेहद भरोसेमंद संस्था मानी जाती है जो न केवल चिट्ठियाँ और स्पीड पोस्ट सेवाएं देती है, बल्कि वित्तीय योजनाओं में भी अपनी मजबूत उपस्थिति रखती है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय योजना है – टाइम डिपॉजिट (Time Deposit - TD)। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो सुरक्षित निवेश के साथ-साथ निश्चित ब्याज अर्जित करना चाहते हैं।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) योजना क्या है?
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) (Post Office Fixed Deposit scheme in hindi) जैसी योजना है जिसमें आप निश्चित अवधि के लिए एक निश्चित राशि जमा करते हैं और उस पर ब्याज अर्जित करते हैं। यह योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित होती है, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है।
FD के मुख्य विशेषताएं
- निवेश अवधि : 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल
- न्यूनतम निवेश : ₹1,000 (₹100 के गुणक में)
- अधिकतम सीमा : कोई अधिकतम सीमा नहीं
- खाता प्रकार : व्यक्तिगत, संयुक्त, नाबालिग के नाम पर
- ब्याज : त्रैमासिक चक्रवृद्धि (Quarterly Compounding)
![]() |
Post office Fix deposit Scheme |
विभिन्न अवधि के लिए ब्याज दर (2025 की पहली तिमाही तक)
अवधि | ब्याज दर (%) |
1 वर्ष | 6.9% |
2 वर्ष | 7.0% |
3 वर्ष | 7.1% |
5 वर्ष | 7.5% |
नोट : ब्याज दरें हर तिमाही भारत सरकार द्वारा अपडेट की जाती हैं।(alert-error)
खाता खोलने की प्रक्रिया
- नजदीकी डाकघर जाएं।
- FD खाता खोलने का फॉर्म प्राप्त करें और भरें।
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- नकद/चेक/ड्राफ्ट के माध्यम से राशि जमा करें।
- पासबुक प्राप्त करें।
जरूरी दस्तावेज
- पैन कार्ड (पहचान पत्र)
- आधार कार्ड (पता का प्रमाण)
- पासपोर्ट साइज फोटो
TD योजना के फायदे
- सरकारी गारंटी – भारत सरकार द्वारा समर्थित।
- निश्चित ब्याज दर – बाजार जोखिम से मुक्त।
- छोटे निवेशकों के लिए आदर्श।
- 5 साल की TD पर टैक्स छूट (80C)।
- ब्याज त्रैमासिक जमा होता है।
- जॉइंट अकाउंट और माइनर के लिए विकल्प उपलब्ध।
- खाता ट्रांसफर की सुविधा।
टैक्स लाभ (Tax Benefits)
अन्य जानकारी
- समय से पहले खाता बंद किया जा सकता है (6 महीने बाद)
- TD खाते के विरुद्ध लोन की सुविधा।
- खाता एक डाकघर से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस TD vs बैंक FD
बिंदु | पोस्ट ऑफिस FD | अन्य बैंक FD |
सुरक्षा | भारत सरकार की गारंटी | DICGC की सुरक्षा (₹50000 लाख तक) |
ब्याज दरें | अक्सर अधिक | बैंक के अनुसार |
टैक्स लाभ | 5 साल की TD पर | कुछ TD पर |
पहुंच | पूरे देश में डाकघर | बैंक शाखा पर निर्भर |
FAQ
निष्कर्ष (Conclusion)
यदि आपको पोस्ट ऑफिस की लोकप्रिय योजना Fix deposit in hindi की जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे शेयर करें और कमेंट में बताएं कि आप अगला ब्लॉग किस विषय पर पढ़ना चाहेंगे।
Hi please, do not spam in comments