How to use vita app in hindi || vita app में वीडियो editing कैसे करें?

2 Deepak
हेल्लो दोस्तों, इस लेख में हम vita app से संबंधित जानकारी के बारे में जानेंगे जैसे कि vita app क्या है, vita app में editing कैसे करें (how to use vita app in Hindi), Watermark कैसे हटाएँ।


How to use vita app in hindi 


चलिए इसके बारे में देखते हैं।


Table of Contents (toc)


Introduction

जैसा कि हम जानते है कि vita app एक वीडियो editing app है। best video editing android app की सूची में यह हमेशा टॉप की सूची में जगह बनाया है। इसमें कई सारे effects और tools की मदद से काफी proffesional level की video edit की जा सकती है।

Vita app क्या है?

Vita app in hindi : Vita app एक best वीडियो editing app है जिसमें trending contents दिया जाता है। इसमें high-quality वीडियो बनाया जा सकता है।

Features of vita app in Hindi

Vita app के निम्न features हैं-
  1. इस app की सबसे खास बात यह है कि इसमें speed option में जाकर वीडियो को slow और फ़ास्ट बनाया जा सकता है।
  2. PIP : इस option की मदद से वीडियो की clone भी बना सकते हैं। इस option की मदद से वीडियो के ऊपर दूसरा वीडियो भी एक साथ चलाया जा सकता है।
  3. High quality में वीडियो export कर सकते हैं।
  4. वीडियो में अपने पसंद के अनुसार कोई से भी गाना background music के रूप में डाल सकते हैं। इस app में music library में bollywood song dekhne को मिल सकता है।
  5. वीडियो transitions बना कर वीडियो को और भी ज्यादा cinematic बना सकते हैं।
  6. Text option में पहले से बनाया हुआ Title, label और font के templates हैं। इस templates को अपने अनुसार edit भी कर सकते हैंजैसे कि color, strokes और shadow को कम ज्यादा कर सकते हैं।
  7. Vita app की मदद से अपना बनाया गया vlog को दिए गए templates के द्वारा तुरंत ही edit करके export कर सकते हैं।


Vita app download कैसे करें?

अगर कोई मोबाइल यूजर vita app use करना चाहता है और डाऊनलोड नहीं किया है तो नीचे दिए गए link को click करके app को डाउनलोड कर सकते हैं।

Vita App को डाउनलोड करने के लिए यहाँ click करें।

(getButton) #text=(Download) #icon=(download) #color=(#1bc517)

या फिर आप playstore में Vita app search करें और install करें।

Vita app में वीडियो edit कैसे करें ? (How to edit videos in vita app in Hindi)

जब आप vita app open करेंगे तो terms और condition को agree करने के बाद screen में कुछ इस प्रकार से interface नज़र आएगा। (vita app ko use kaise karte hain)
Vita app


New project को click करने के बाद जिस भी वीडियो को edit करना है उसे select कर लें।

Vita app

यहाँ नीचे में tools हैं जिससे video edit करते हैं।
जैसे :- style, edit, ratio, effect, music, text, PIP, stock, sticker, mosaic, filter, adjust, volume, BG, speed, scale, rotate, order, Setting.

इन सभी tools के बारे में detail में जानते हैं-

1. Style : यह एक ऐसा tool है जिसमें कई सारे templates हैं। इस templates का काम वीडियो को तुरंत automatic edit करना है। इसमें पहले से ही कई सारे effects और background music रहते हैं जिसे आप बाद में edit section में जाकर अपने तरीके से बदलाव कर सकते हैं।

इसमें simple, vlog, being, photoMV, dance और retro जैसे stylish template option के रूप में हैं।

2.  Edit : इस section में select किया गया वीडियो या clip में निम्न option देख सकते हैं- 
  • Split : इससे वीडियो को दो भाग में किया जाता है।
  • From now : इससे विडियो या clip में left side की अनावश्यक clip को delete या हटाने के इस्तेमाल किया जाता है।
  • Until now : इससे विडियो या clip में right side की अनावश्यक clip को delete या हटाने के इस्तेमाल किया जाता है।
  • Speed : इससे वीडियो की speed को कम ज्यादा करके control किया जाता है।
  • Volume : वीडियो की volume को कम ज्यादा कर सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी वीडियो में noice बहुत है तो timeline में noice area को select करके volume को कम किया जा सकता है।
  • Delete : Video clip को हटाने के लिए delete option का इस्तेमाल किया जाता है।
  • Reverse : वीडियो को reverse कर सकते हैं।
  • Animation : उस selected वीडियो में animation डाल सकते हैं। इसमें तीन option हैं- frame out, frame in और dynamic.
  • Adjust : इस option में वीडियो के brightness, contrast, saturation, vignette आदि को apply कर सकते हैं।
  • Copy : वीडियो clip को timeline में copy कर सकते हैं।
  • BG : इस option से वीडियो के बीच में blur, color और image को apply कर सकते हैं। 
  • Scale : वीडियो को zoom in और zoom out करने के लिए किया जाता है।
  • Rotate : इस option में वीडियो flip और mirror effect के साथ साथ वीडियो को 15° और 90° में भी rotate करने का option देख सकते हैं।
  • Replace : हमें इसके नाम से ही समझ आ रहा है कि इस option में उस वीडियो को दूसरे वीडियो से replace किया जाता है।
3. Ratio : इस option में वीडियो की ratio apply की जाती है। अगर आपको youtube में वीडियो upload करना चाहते हैं तो 16:9 ratio का use करके वीडियो edit कर सकते हैं। इसी प्रकार बाकी option को भी जरूरत के हिसाब से वीडियो में apply कर सकते हैं।

4. Effects : यह option में वीडियो में effects डालने के लिए use होता है। कोई भी वीडियो बिना effects के proffesional नहीं लगता इसलिए इस option में अलग अलग प्रकार के effects हैं। 

5. Music : ये option वीडियो background music apply करने के लिए काम आता है।
इसमें background के साथ साथ sound effects भी है जैसे घंटी की आवाज, टीवी की आवाज आदि और इसमें background के रूप में किसी भी sound को रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

6. Text : इस option से वीडियो में text डाला जाता है। इसमें sticker और GIF के effects भी देख सकते हैं।text डालने के लिए caption, title, Label और font का option भी है।

7. PIP : PIP का मतलब Picture in Picture है। इस option से main timeline का वीडियो के बीच में दूसरा फ़ोटो या वीडियो को डाला जा सकता है वो भी Custom size के साथ।

8. Stock : इसमें कई सारे tending effects रहते हैं। और आप customize effects को save करके  दूसरे किसी वीडियो में उस effect को use कर सकते हैं।

9. Sticker : ये option, text option के समान है। इसमें भी वही features हैं जो text में है।

10. Mosaic : इस option का use blur करने के लिए किया जाता है। 

11. Filter :  वीडियो में filter डालने के लिए use किया जाता है। इसमें कई तरह के filter हैं जो वीडियो को proffessional look देने में काफी मदद करती है।

12. Adjust : इस option में वीडियो की brightness, contrast, saturation आदि को adjust करने के लिए करते हैं।

13. Volume : वीडियो की volume को कम ज्यादा करने के लिए volume option के use किया जाता है।

14. BG : इस option में main timeline की वीडियो में background के रूप में blur, color और image को use करते हैं।

15. Speed : वीडियो की speed को कम ज्यादा कर सकते हैं।

16. Scale : इस option में वीडियो को customize ratio में screen पर zoom in और out कर सकते हैं।

17. Rotate : वीडियो को rotation के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसमें 15° और 90° के साथ साथ mirror effect और flip option भी है।

18. Order : इसमें दो या दो से अधिक वीडियो clip की sequence को आगे पीछे करके इसके order को बदलने के लिए किया जाता है।

Vita app में वीडियो edit बहुत अच्छे से किया जा सकता है इसमें कई सारे option हैं जिसका use करना ऊपर बताया गया है। इन सारे option का use करके Editing सीखें और high quality वीडियो export कर सकते हैं।


Vita app से watermark कैसे हटाएँ?

कई सारे free video editing app में watermark को हटाने का option नहीं देता है पर उसके permium version या उस app को खरीदने के बाद ही watermark को हटाया जा सकता है। पर vita app की ख़ास बात यह है कि ये बिलकुल free है और इसका watermark को भी हटाया जा सकता है।

Vita app खोलने के बाद screen में कुछ इस प्रकार से interface दिखाई देगा।

Setting

दाहिने तरफ ऊपर की ओर setting बटन को क्लिक करें। इसके बाद कुछ इस प्रकार interface दिखाई देगा।

Watermark

VITA watermak के सामने के बटन को off करने से watermak हट जाता है और उसे on रखने से वीडियो में watarmark रह जाता है।

Vita app से slow motion कैसे बनायें?

How to use vita app for slow motion in hindi का सवाल का जवाब जानने के लिए हमें सबसे पहले जिस किसी वीडियो को slow motion में करना चाहते हैं उसे main timeline में ले आयें। इसके बाद speed option जाएं और जरूरत के हिसाब से वीडियो की speed को कम करके वीडियो को slow motion में बनायें।

Vita app के नुकसान 

  1. Vita केवल मोबाइल के लिए हैं। 
  2. High-quality वीडियो की rendering time अधिक हो जाती है।
  3. Key-frame की सुविधा नहीं है। (नया update में इसे लाया गया है इसलिए अब हम कह सकते हैं कि key frame की सुविधा दी गई है।)
  4. इसके tools और effects को use करने के लिए Internet की आवश्यकता पड़ती है जिसकी वजह से low internet connection में वीडियो edit करना कठिन हो जाता है।
Vita app के इतने नुकसान होने के बाद भी आप इससे अच्छी वीडियो editing सीख सकते हैं और youtube और दूसरे plateform के लिए आप वीडियो बनाकर अच्छा Video creator बन सकते हैं।

क्या सीखा?

आशा करता हूँ यह लेख आप सभी को vita app से संबंधित जानकारी अच्छा लगा हो और इससे संबंधित सवालों के जवाब आपको मिल गया होगा।
Vita app क्या है? (What is vita app in hindi)
Vita app के features (vita app kaise chalate hain)
Vita app में slow motion वीडियो कैसे बनाएँ?
Vita app में वीडियो edit कैसे करें? (How to edit videos in vita app in hindi)
Vita app के नुकसान

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hi please, do not spam in comments

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!